लालू जी सुन रहे हैं न ?

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

लालू जी सुन रहे हैं न ?

चंचल  
राजा कौन ?  
          -  छेदी  
         मंत्री कौन ?  
          - छेदी 
         कोतवाल कौन ?  
             -छेदी  
           तुम कौन ?  
               - रफूगर  
            तुम्हारा नाम ?  
                - छेदी  
            अबे ! छेद के अलावा भी कुछ जानता है ?  
                  -  जी ! बड़ा छेद , छोटा छेद  
      भारत मे- इसे आसान भाषा मे कहते हैं- कूप मंडूक  कुएं का मेढ़क  लंदन में इन्हें  'फ्लैट अर्थ सोसायटी ' कहा जाता है  इनका कहना है पृथ्वी गोल नही सपाट है  सुशील मोदी की गलती नही वह जिस मदरसे का तालिबे इल्म है ,उस मदरसे का हर सबक इसी तरह से पढ़ाया जाता है  तक्षशिला नालंदा के बाएं बाजू में रहा , नानक , कबीर , तुलसी और रबिशंकर प्रसाद ,एक साथ बैठ कर बोरिंग कैनाल रोड पर शहर का खाका बनाया करते थे  इस तरह अनेक सबक हैं  यह पुराना मोदी है लेकिन बेचारा पिछड़ गया ओहदे में   पढ़ने में भले ही कमजोर हो लेकिन बोलने में मुह पूरा खोलता है  ट्वीट देखिये  -  'मोदी पहला शख्स है जो मुख्य मंत्री भी है और प्रधान मंत्री भी '  यह बयान  किसी लोकल अखबार में नही है , सीधे ट्वीट पर है  ट्वीट एक ग्लोबल भोपूं है ,यहां पूं से नही किया कि सारी दुनिया चौकन्नी हो  जायगी - कहीँ 'पूं ' हो रहा है   
   सु मो गलत नही है  भारतीय ईतिहास कि व्यथा बता रहा है  47 के पहले भारत का नक्सा दूसरा था 47 में एक हिस्सा कट गया  नया  मुल्क बना पाकिस्तान  उसने अपनी अवाम को बताया कि माजी की बात मत करो 47 के बाद कि बात करो  फैज , मंटो , इंतजार हुसैन , नूरजहां बंम्बई , कलकत्ता , आगरा दिल्ली के लिए अपने अंदर के तड़प को जब्त किए बैठे रहे क्यों उनको 47 का नया मुल्क दिया जा रहा था  एक  तकसीम और हुआ ,  71 में,  एक नया भारत बना इसका इतिहास  शेख मुजीबुर्रहमान से चलता है पीछे सब फेल  अब नया मोदी नया इतिहास बता रहा है - ' एकल हैं , मुख्यमंत्री भी रहे और प्रधानमंत्री भी  '   
    कैसे ?  मोरारजी भाई , वी पी सिंह , नरसिंहा राव , चरण सिंह , ये लोग किस मुल्क के हैं ?  
   2017 के बाद के मुल्क की बात कर रहा हूँ  इसके पीछेवाले भारत मे ' पैदा होने पर शर्मिंदा ' हूँ , को स्थापित करता सु मो के बयान को नोट किया जाय   
  लालू जी सुन रहे हैं न ?

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :