इंडिया और लोकतंत्र की विजय है-अखिलेश यादव

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

इंडिया और लोकतंत्र की विजय है-अखिलेश यादव

इंडिया और लोकतंत्र की विजय है-अखिलेश यादव 

   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जनता की जीत का अभिनंदन करते हुए इसे लोकतंत्र की भी विजय बताया है.  उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत ने भाजपा का घमंड तोड़ने के साथ सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम का भी संकेत दे दिया है.  यह भाजपा की उल्टी गिनती की शुरूआत है. 

    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव की जीत सकारात्मक राजनीति की जीत और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है.  भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली राजनीति को भी यह मुंहतोड़ उत्तर है.  भाजपा ने सत्ता के दुरूपयोग की भरसक कोशिशें की पर जनता ने करारा जवाब देकर भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाया है . 


    घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त की खब़रें जैसे ही आनी शुरू हुई समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी.  जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की बम्पर जीत तय हो गई सम्पूर्ण वातावरण समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा.  

    कार्यकर्ताओं में जो जोश की लहर दिखी उससे प्रतीत होता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बुरी तरह से हारेगी.  कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप के साथ भांगड़ा की धुन पर नाचे.  एक दूसरे को मिठाई खिलाई.  प्रदेश कार्यालय के बाहर आतिशबाजी हुई.  सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ में महिलाएं, नौजवान, अल्पसंख्यक, वकील, व्यापारी, शिक्षक सभी जीत के जश्न में डूबे थेे. 

    कार्यकर्ताओं की भीड़ के उत्साह में राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव भी प्रदेश कार्यालय में आ गए.  उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के लिए बधाई दी और जीत को उन्हें समर्पित किया.  

    राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, राकेश प्रताप सिंह विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी, सी.एल. वर्मा, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राजेश यादव एवं डॉ0 राजपाल कश्यप, विकास यादव, सर्वेश अम्बेडकर, वंदना मिश्र, डॉ0 रमेश दीक्षित, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्र, रणविजय सिंह, कामरान बेग, देवेन्द्र सिंह यादव जीतू, संजय सविता विद्यार्थी, एस.के. राय, जयसिंह जयंत, नवीन धवन बंटी आदि ने भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा जीत के लिए श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व का आभार जताया. 

 भाकपा (माले) ने घोसी विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इंडिया की ताकत के आगे भाजपा क्लीन बोल्ड हो गई है.  पार्टी ने उपचुनाव परिणाम का जोरदार स्वागत किया है और घोसी के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है. 


माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि नोटबंदी के बाद नामबंदी लाने वाली भाजपा ने अभी इंडिया का ट्रेलर देखा है, जो हिट हुआ है.  अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पूरी पिक्चर 2024 में दिखेगी, तब क्या होगा.  'इंडिया' गठबंधन को इरादतन ठंडे बस्ते में भेजने के लिए 'भारत' को आगे करने की भाजपा सरकार की जुगत भी काम नहीं आई.  इंडिया की जगह भारत प्रयोग करने के संघ (आरएसएस) के सुझाव सहित भाजपा की उक्त संविधान-विरोधी कार्रवाई को जनता ने खारिज किया है.  


माले नेता ने कहा कि इस उपचुनाव में तकरीबन प्रदेश की पूरी सरकार लखनऊ के बजाए घोसी से संचालित होने लगी थी.  मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र व प्रदेश के मंत्री लगे थे और सत्ता की ताकत लगी थी.  मगर जनता के फैसले ने इंडिया को जीताकर भाजपा के अहंकार और राजग को चारों खाने चित्त कर दिया.  घोसी में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी की नहीं, बल्कि योगी-मोदी चेहरों की हार हुई है.  कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है.  ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा शासित यूपी से आये इस विस उपचुनाव परिणाम के दूरगामी संकेत हैं. 

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :