राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने निकली द्रौपदी मुर्मू

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने निकली द्रौपदी मुर्मू

आलोक कुमार

पटना:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत हुआ.जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत हुआ.केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ 11.13 बजे विशेष विमान से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  विशेष विमान से बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल,दीघा विधानसभा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया और अन्य राज्य मंत्रियों ने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिहार की पावन धरती पर एनडीए के अन्य साथी और वरीय नेतागण के साथ स्वागत और अभिनंदन किया.पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर भाजपा-जदयू के बड़े नेताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया.भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल उन्‍हें तमाम नेताओं से मुलाकात कराते दिखे.इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा (राम विलास) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद थे.हवाई अड्डे के परिसर को फूलों से सजाया गया था, जबकि भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पार्टी के झंडे के साथ बाहर सड़कों पर जमा हो गए. 


पटना एयरपोर्ट पर कई नाट्य मंडली के कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में नृत्य प्रस्तुत किए. द्रौपदी मुर्मू के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बिहार का राज्य गीत गाया गया. साथ ही नाच मंडली द्वारा बाबू कुंवर सिंह के शौर्य गाथा पर आधारित नाटक भी पेश किया गया. यह सब कुछ देख द्रौपदी मुर्मू भी गदगद नजर आईं. द्रोपदी मुर्मू ने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया.


वहीं इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की तरफ से ओडिशा जैसे राज्य से एक शिक्षित जागरूक आदिवासी महिला उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश की गई है.                             


राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश में सियासत तेज है. बिहार में तमाम वैचारिक मतभेदों के बाद राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एकजुटता दिखायी है. द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने लाव लश्कर के साथ होटल मौर्या पहुंच चुके थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिखे. इसके अलावा हम पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उत्साहित थे. वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई और उन्होंने विपक्ष से भी द्रौपदी मुर्मू से समर्थन मांगा. बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के समर्थन के साथ ही प्रदेश के कई छोटे दलों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली पार्टी हम और पशुपति पारस की पार्टी और चिराग पासवान की पार्टी ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया है.           


राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भाजपा के साथ वर्ष 1997 में जुड़ी थी. जिसके बाद से वह अब तक दो बार ओडिशा से विधायक चुनी जा चुकी हैं. द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में विपक्ष की भी बहुत सारी महिलायें हैं. एनडीए के उम्मीदवार को लगभग सभी का समर्थन प्राप्त है. 


एनडीए के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की और अपनी मनो भावना को प्रकट किया.बैठक में एनडीए नेताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि भले ही देश में अब तक हुए राष्ट्रपति की तरह उनकी छवि न हो, लेकिन अपने अनुभव और सामर्थ्य के हिसाब से बेहतर करने का प्रयास करूंगी. उन्होंने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र से होने की वजह से लोगों को उनको लेकर आशंकाएं हैं. लेकिन, विश्वास दिलाना चाहती हूं कि मेरे पास पार्षद से लेकर विधायक, मंत्री और राज्यपाल के रूप में जो लंबा अनुभव रहा है. उसकी बदौलत संवैधानिक व्यवस्था का बेहतर ढंग से निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगी. कहा कि उनके आगे-पीछे कोई नहीं है. देश ही सबकुछ है.


द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के नेताओं से अपने पक्ष में समर्थन भी मांगा. उन्होंने सांसदों और विधायकों से समर्थन के लिए अपील की. पटना के होटल मौर्या में एनडीए की राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सांसदों-विधायकों व प्रमुख नेताओं से मिली. द्रौपदी मुर्मू का पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहने का कार्यक्रम था. मौर्या होटल में तमाम एनडीए के नेताओं से समर्थन मांगने के बाद करीब ढ़ाई बजे वो वापस एयर पोर्ट के लिए रवाना हो गईं.उन्होंने कहा कि दोपहर में वह पटना से उड़ान भरकर गुवाहाटी होते हुए अगरतला पहुंचेंगी.

     

वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास 54540 मत है तो विपक्ष के खाते में 25024 मत है. बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कुल मिलाकर 29515 मतों की बढ़त मिल सकती है अगर नीतीश कुमार भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करते (Bihar connection of presidential election)हैं. बिहार में बीजेपी के पास 28189, जेडीयू के पास 21945, आरजेडी के पास 15980, कांग्रेस के पास 4703 और माले के पास 2076 वोट हैं.   


 बिहार का मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के लिए इस बार का राष्ट्रपति पद का चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं. आरजेडी खुद को दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज बताता रहा है, पर इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में क्या वो एक आदिवासी महिला उम्मीदवार को अपना समर्थन देगा? ये बड़ा सवाल है. क्योंकि कांग्रेस की अगुवाई में संयुक्त विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, इसपर अभी तक आरजेडी का स्टैंड स्पष्ट नहीं है.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में मंगलवार को कहा, ‘‘हमलोगों को पूरा भरोसा है कि वह भारी बहुमत से जीतेंगी’’. पटना में मंगलवार को मुर्मू के साथ राजग नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने उनके बारे में कहा, ‘‘हमलोगों को पूरा भरोसा है कि भारी बहुमत से जीतेंगी. यह बहुत खुशी की बात है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद के लिये उम्मीदवार है.’’ राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.                                                                              

इससे पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत हुआ. दिल्ली से सेवा विमान दोपहर 12.25 बजे रांची आई. उनके स्वागत में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी संख्या में एयरपोर्ट पर मौजूद थे.उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल के वीआईपी गेट में रेड कॉरपेट बिछाई गई थी. सांस्कृतिक दल के द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया.वहीं, लोगों ने गुलाब देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.इसी क्रम में द्रौपदी मुर्मू को बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई. लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वे एयरपोर्ट से सीधे बीएनआर होटल के लिए रवाना हुई.मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कई भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.बता दें कि राष्ट्रपति पद लिए चुनाव 18 जुलाई को कराया जाएगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी.  

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :