रतीय दूतावास से भारत-नेपाल मैत्री मैराथन दौड़

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

रतीय दूतावास से भारत-नेपाल मैत्री मैराथन दौड़

आलोक कुमार 

मोतिहारी.भारत – नेपाल के संबंध को और प्रगाढ़ करने के लिए पूर्वी चंपारण जिला कलेक्टर शीर्षत कपिल अशोक ने आज एक और बेहतर पहल की है. डीएम ने अपने इस प्रयास में नेपाल के अधिकारियों की मौजूदगी में रक्सौल स्थित भारतीय दूतावास से भारत-नेपाल मैत्री मैराथन दौड़ सुबह साढ़े सात बजे से आयोजित किया.भारत नेपाल फ्रेंडशिप दौड़ भारतीय दूतावास के नजदीक मैत्री पुल से शुरु हुआ और नेपाल के वीरगंज के निर्धारित मुख्य स्थान से होते हुए भारतीय राजदूतावास तक आकर समाप्त हुआ.

"आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण द्वारा भारत नेपाल फ्रेंडशिप दौड़  का आयोजित किया गया ".इस रक्सौल मैत्री पुल से दौड़ शुरू हुआ .दौड़ में पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष,  सीडीओ परसा नेपाल श्री उमेश कुमार ढकाल सहित भारत- नेपाल के गणमान्य मौजूद थे.


जिला प्रशासन द्वारा भारत-नेपाल मैत्री फ्रेंडशिप बनाने के लिए सुबह 07.00 बजे से मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिससे दोनों देशों के नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में सकारात्मक समानता एवं भाईचारे का फ्रेंडशिप होगा.मैराथन दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक कपिल की उपस्थिति में मैत्री पुल भारतीय राजदूतावास से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया रवाना.


मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मैत्री दौड़ का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव पर किया गया. ताकि दोनो देश के वर्षो पुराने मैत्रीपूर्ण सबंध और प्रगाढ हो. साथ ही जल जीवन हरियाली,नशा मुक्त बिहार एवं बेटी बचाओ बेटी पढाने जैसे अभियान को और बल मिल सके. 


उक्त दौड़ मैत्री पुल से शंकराचार्य द्धार होते बीरगंज नेपाल के निर्धारित मुख्य स्थान से होते हुए पुनः भारतीय राजदूतावास पर आकर समाप्त हो गयी.दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए डीएम शीर्षत कपिल अशोक,एसपी डॉ. कुमार आशीष और दोनो देशों के अधिकारियों ने मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया..


इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला नजारत शाखा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित नेपाल के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.


  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :