इंदिरा गांधी को याद किया

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

इंदिरा गांधी को याद किया

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 37 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर और पूर्व गृह व रक्षा मंत्री स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने किया. 

माल्यार्पण के पश्चात आजादी की 75वीं वर्षगांठ कमिटी के द्वारा आजादी की हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसमें रंगकर्मियों और कलाकारों के द्वारा स्व. महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी पर विभिन्न झांकियों का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि देश की आजादी को सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने सुदृढ़ किया.भारत को एकीकृत करने और देश पर आसन्न संकटों को दूर करने के लिए इन महान  विभूतियों ने हमेशा देश के प्रत्येक नागरिकों के दिलों में स्थान बनाएं रखेंगे. 
 
कार्यक्रम में बोलते हुए बिहार कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को नई पीढ़ी तक ले जाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना बेहद जरूरी है.उन्होंने देश की आजादी में भूमिका निभाने के लिए सभी महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की. बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने कहा कि आजादी को अक्षुण्ण बनाएं रखने के लिए सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के योगदान अमर रहें हैं. देश की आजादी को बचाएं रखने की जिम्मेदारी सभी की है. 

आजादी की 75वीं वर्षगांठ कमिटी के अध्यक्ष डॉ अशोक गगन ने कार्यक्रम का संचालन किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन  संयोजक रीता सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन बागची, डॉ अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, विधायक राजेश कुमार राम,  मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय आजादी के 75वीं वर्षगांठ समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक गगन, संयोजक रीता सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, लालबाबू लाल, गजानंद शाही, अर्जुन मंडल, प्रवक्ता आनंद माधव, राजेश कुमार सिन्हा, असितनाथ तिवारी, शरवत जहां फातमा, संजीव कर्मवीर, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सौरभ सिन्हा, संजीव कर्मवीर, सुधा मिश्र, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, अरविन्द लाल रजक, प्रयाग प्रसाद सिंह,  सुनील कुमार सिंह, मंजीत आनंद साहू, रामायण प्रसाद यादव, सिद्धार्थ क्षत्रिय,ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, रेणु कुशवाहा, उदय शंकर पटेल, उमेश राम, वसी अख्तर, मृणाल अनामय,  अखिलेश्वर सिंह, रवि गोल्डन, उमेश राम,अजय सिंह,विनोद पाठक, प्रतिभा सिंह,संजय कुमार पाण्डेय, अजय यादव, राजीव सिन्हा, निरंजन कुमार, रुमा सिंह, निधि पाण्डेय, कमलेश कुमार, अमित पासवान वरुण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें. 

विभिन्न झांकियों के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से इंडिजिनस नोशन एंड डिस्कवरी ऑफ इन्हेरिट आर्ट के रंगकर्मी और कलाकार अनीता कुमारी, अभिषेक बिहारी, उदय कुमार सिंह, नितेश कुमार, अंजलि कुमारी, अनिकेत, रौशन, विकाश, सद्दान, रोहित, ऋतिक, आशीष, अनकू, सचिन, हिमांशु, विक्की, अमित, सौरभ, आदर्श वैभव शामिल रहें.

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :