गांधी के आदर्शों पर चलकर ही देश विश्वगुरु बनेगा- झा

गोवा की आजादी में लोहिया का योगदान पत्रकारों पर हमले के खिलाफ पटना में नागरिक प्रतिवाद सीएम के पीछे सीबीआई ठाकुर का कुआं'पर बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा भाजपा ने बिधूड़ी का कद और बढ़ाया आखिर मोदी है, तो मुमकिन है बिधूड़ी की सदस्य्ता रद्द करने की मांग रमेश बिधूडी तो मोहरा है आरएसएस ने महिला आरक्षण विधेयक का दबाव डाला और रविशंकर , हर्षवर्धन हंस रहे थे संजय गांधी अस्पताल के चार सौ कर्मचारी बेरोजगार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने से कौन रोक रहा है? स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी आमने-सामने देवभूमि में समाजवादी शंखनाद भाजपाई तो उत्पात की तैयारी में हैं . दीपंकर भट्टाचार्य घोषी का उद्घोष , न रहे कोई मदहोश! भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान की गई समीक्षा आचार्य विनोबा भावे को याद किया स्कीम वर्करों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न क्या सोच रहे हैं मोदी ?

गांधी के आदर्शों पर चलकर ही देश विश्वगुरु बनेगा- झा

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 117वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 123 वीं जयंती के मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की. 

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के बताएँ आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश पुनः विश्वगुरु बनेगा. उन्होंने कहा कि आज के समय में गांधी के विचारों के हत्यारे सत्ता पर काबिज होकर नया इतिहास लिखने की कोशिश कर रहे हैं, जो भारत के गौरवशाली अतीत को दरकिनार कर नया इतिहास लिखना चाहते हैं.गांधीवाद देश की जरूरत है.उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया. 

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेसजन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा. स्व.  शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है. 

राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में गांधी के हत्यारों की विचारधारा को थोपा जा रहा है और समय की जरूरत है कि गांधीवाद के मूल्यों को स्थापित करने की जिम्मेदारी कांग्रेसजन आगे बढ़कर उठाएं. 

बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने गांधीवाद को भारतीयता का आदर्श रूप बताते हुए कहा कि गांधी के विचार इंसान को महान बनाता है.बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज ने कहा कि गांधी-शास्त्री के विचार अजर अमर रहेंगे. 

पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने गांधी-शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि सामाजिक जीवन में गांधी-शास्त्री के विचार व्यक्तित्व को मजबूती प्रदान करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि गांधीवाद भारत का मूल आदर्श है. 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मजदूर कांग्रेस इंटक के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था. जिसका प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया.युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सभी नेतागण शामिल हुए. 


जयंती कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष द्वय कौकब कादरी और श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक इजहारुल हुसैन, विजयशंकर दूबे, राजेश कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अमिता भूषण, ब्रजेश पांडेय, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, लालबाबू लाल, सतीश कुमार, विनय वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह,  बंटी चौधरी, ऋषि मिश्र, डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, चंद्रप्रकाश सिंह, प्रवक्ता आनन्द माधव, जया मिश्र, ब्रजेश कुमार मुनन, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन, रामायण यादव, नागेन्द्र विकल, मधुरेन्द्र सिंह, मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, गुंजन पटेल, प्रो. उमा कान्त सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, अरबिंद लाल रजक, शशि रंजन, आशुतोष शर्मा, मृणाल अनामय, अजय सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, सिसिल साह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, मो. सोएब, वशी अख्तर, नजमुल हसन नजमी, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, असफर अहमद, सुनील कुमार सिंह,  एम एम वेदुआ, धनंजय शर्मा, उदय शंकर पटेल, ताहिर अनीस खान, अरुण पाठक, पंकज यादव, प्रदुमन यादव, रीता सिंह, अजय कुमार यादव, राजीव सिन्हा, मुकुल यादव सुधा मिश्र, सुनीता साक्षी, मोनी पासवान, कुमारी अनीता, रेणु कुशवाहा, गुरुदयाल सिंह, राजेंद्र चौधरी, विद्यानंद मिश्र, रुमा सिंह, निधि पाण्डेय, जगन्नाथ पाठक, श्रीकृष्ण हरि, निरंजन कुमार, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन ने महान विभूतियों को नमन किया.

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :