मुंबई ,जनवरी ।
गुजरे जमाने की पाकिस्तानी गायिका..अभिनेत्री सलमा आगा फिर लौट रही हैं और मुंबई के फिल्म उद्योग में अपना सफर दोबारा शुरू कर रही हैं।अस्सी के दशक में इस खुबसूरत अभिनेत्री..गायिका को उसकी मादक आवाज और मोहक अंदाज की वजह से जाना गया था ।वर्ष १९८२ में में बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘निकाह’ में उन्होंने पहली बार काम किया था जिसमे उन्होंने दो शौहरों के बीच फंसी महिला नीलोफर बानों का किरदार निभाया था।सलमा ने इस फिल्म के साथ रजतपट पर कदम रखा था और इसके गाने ‘दिल के अरमां..’ के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीता था।
सलमा ने ‘बचाओ’ के लिए गायक संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के साथ युगल गीत रिकार्ड किया गया है और वह बालीवुड में और काम की तलाश कर रही हैं।
सलमा आगा ने कहा, ‘‘मैं भारत में और काम की तलाश कर रही हूं। कुछ व्यक्तिगत कारणों से बालीवुड में अपना करियर जारी नहीं रख सकी, लेकिन मैं वापस आ गयी हूं और बप्पी के साथ गाने की रिकार्डिंग की है।’’ पृथ्वीराज कपूर की दूर की रिश्तेदार सलमा आगा लंबे समय के बाद भारत वापस आने पर बेहद खुश हैं।