ताजा खबर
झारखंड में खेल कारपोरेट घरानों का श्वेत क्रांति की दूध-गंगा योजना उत्तर प्रदेश कांग्रेस में घमासान टूट रहे है परिवार
‘इश्किया’ में विद्या बालन

 विद्या बालन अपने किरदारों को लेकर काफी प्रयोगधर्मी हो गई हैं। इन दिनों उनकी चर्चा शीघ्र प्रदर्शित होने वाली ‘इश्किया’ फिल्म को लेकर ज्यादा हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ लीक से हटकर किरदार निभाया है, बल्कि पहली बार कुछ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए एक बिंदास गाना भी किया है।

इस गाने में उन्हें नशे की हालत में दिखाया जाना था, लेकिन शराब को हाथ भी नहीं लगाने वाली विद्या ने इस खूबसूरती से शॉट दिया कि नसीरुद्दीन शाह समेत अरशद वारसी तक दाद दिए बगैर नहीं रह सके।
इस बारे में वह बताती हैं, ‘मैंने आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया है और मुझे ‘इब्न बतूता’ गीत में नसीर और अरशद के साथ झूमते हुए स्टेप्स करने थे। अरशद मंझे हुए डांसर हैं, जबकि नसीर साहब ने संभवत: ‘त्रिदेव’ फिल्म के ‘ओए-ओए’ के बाद अब इस फिल्म में कमर मटकाई होगी।
इस गाने का फिल्मांकन इतना बढ़िया हुआ कि निर्देशक अभिषेक चौबे इसे फिल्म के बीच में पेश करने की सोचने लगे, लेकिन कहानी के हिसाब से फिट नहीं होने के कारण अब इसे फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाएगा, जिसके साथ टाइटिल्स चलेंगे।’ इसी माह प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म से विद्या को काफी उम्मीदें हैं।
 
email ईमेल करें Print प्रिंट संस्करण
  • होड़ की परंपरा
  • हमारा लीडराबाद
  • कमजोर है आमिर की पिपली लाइव
  • लोक संस्कृति के सौदागर
  • याद किए गए हबीब तनवीर
  • असम का बोहाग बिहू
  • दर्द की दास्तान- मोहज़िरनामा
  • प्रीति जिंटा सुर्खियों में
  • तब्बू की नई राह
  • माय नेम इज मुंबई
  • ज्ञान पर एकाधिकार की साजिश
  • प्रतिरोध की जरूरत-सईद मिर्जा
  • पुरस्कारों से कोई बड़ा नहीं होता
  • नए लोग आश्वस्त करते हैं
  • सलमा आगा फिर लौट रही
  • कहिए मोहतरमा
  • एक था सुपर स्टार
  • ईमां मुझे रोके है तो ...
  • तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...
  • साड़ी में लिपटी विद्या बालन
  • Post your comments
    Copyright @ 2008-09 All Right Reserved By Janadesh
    Designed and Maintened by eMag Technologies Pvt. Ltd.