ताजा खबर
बौद्ध धम्म की प्रासंगिकता लोकसभा चुनाव में जुटी भाजपा यमुना को बचाने की कवायद लोकसभा चुनाव में दखल देंगे अन्ना हजारे
गंगा को बचाने के लिए

राजकुमार शर्मा

देहरादून मई,।मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मंगलवार को गंगा की निर्मलता के लिए भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की तरफ से गंगोत्री से प्रारम्भ गंगा रीवर राफ्टिंग अभियान को ऋषिकेश सें फ्लैग आफ  कर रवाना किया।
उन्होंने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को फ्रंटियर हेड क्वार्टर स्थापित करने के लिए ऋषिकेश में जमीन देने की घोषणा की। उन्होंने निर्देश दिये कि उपक्रम को एक माह में जमीन उपलब्ध करा दी जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय तिब्बत सीमा बल को उसकी स्वर्ण जयंती वर्ष पर बधाई देते हुए कहा कि बल ने रीवर राफ्टिंग तथा पर्वतारोहण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय कार्य किये गये हैं। तथा गंगा की स्वच्छता को लेकर चलाये गये गंगा पुनर्दर्शन कार्यक्रम के लिए बल को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा ने कहा कि गंगा हमारा जीवन है, तथा भारतीय समृद्ध संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा अभियान के माध्यम से गंगा की सफाई तथा गंगा के संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया जा रहा है। बल द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में उत्तराखण्ड में बड़ा सहयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस रीवर राफ्टिंग अभियान से गंगा को स्वच्छ रखने के हमारे संकल्प को बल मिलने के साथ जन मानस में गंगा की सफाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं सफाई के लिए गंगा बेसिन अथारटी के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। तथा गंगा की स्वच्छता के लिए ट्रीटमेंट प्लांट योजना भी चलाई जा रही है। श्री बहुगुणा ने कहा कि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर्स स्पोट्र्स अकादमी की स्थापना की जा रही है, जिसके माध्यम से युवाओं को जहां एडवेंचर्स स्पोट्र्स में प्रतिभाग करने का सुनहरा मौका मिलेगा, वहीं युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण रोजगार का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
श्री बहुगुणा ने कहा कि अकादमी की स्थापना के लिए ओएनजीसी से भी सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटन व्यवसाय की पर्याप्त संभावनाएं हैं तथा प्रकृति ने वरदान के रूप में सुंदर पर्यटन स्थल भी दिये हैं। इन पर्यटन स्थलों को संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उनकी सरकार संकल्पबद्ध है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु स्कूल के बच्चों द्वारा चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल होने पर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस रणजीत सिन्हा ने कहा कि आईटीबीपी पर्यावरण की रक्षा हेतु कृत संकल्पबद्ध है। यह अभियान इस दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह दल गंगा सागर तक राफ्टिंग का उद्देश्य पूरा करने के साथ एक इतिहास भी बनायेगा। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल से गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री से गंगा सागर तक चलाये जाने वाले इस रीवर राफ्टिंग अभियान में आईटीबीपी के रीवर राफ्टिंग दल के सदस्य 25 हजार किमी. की दूरी 58 दिन में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से युवाओं में साहस की भावना जागृत करने के साथ साहसिक जल क्रीड़ा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
दल के लीडर डीआईजी एसएस मिश्रा ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छः भागों में चलने वाला यह दल प्रत्येक 50 किमी. पर पानी के नमूने लेगा तथा स्थानीय जनता से वार्ता कर उन्हें गंगा के महत्व के बारे में समझायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक डाॅ. आरबीएस रावत, अपर महानिदेशक एसएस संधू, महानिरीक्षक आईटीबीपी वीके उप्रेती तथा महानिरीक्षक प्रशिक्षण वीके मौर्य, डीआईजी देहरादून संजय गुंज्याल, प्रबन्ध निदेशक जीएमवीएन रंजीत सिन्हा सहित आईटीबीपी के अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
 
 
 
 
email ईमेल करें Print प्रिंट संस्करण
  • यमुना को बचाने की कवायद
  • लोकसभा चुनाव में जुटी भाजपा
  • फिर गरमाया पहाड ,विरोध शुरू
  • नदी कटान की जमीन पर खूनी संघर्ष
  • कांग्रेस को सौ सीट भी नहीं मिलेगी
  • बसपा के मंत्रियों की लूट सामने आई -सपा
  • तो ऐसे हुआ मोदी का मीडिया प्रबंधन !
  • उत्तर प्रदेश को किया मोदी के हवाले
  • ‘‘उक्रांद‘‘ का अस्तित्व खतरे में!
  • तो सूख जाएगी जमुना
  • खालिद की जांच सीबीआई को
  • चुटका जन सुनवाई का विरोध
  • सरकार लगाम कसना चाहती है- चितरंजन
  • राजा भैया की मुश्किलें बढ़ी
  • ओम थानवी और नरेश सक्सेना को शमशेर सम्मान
  • राम को परशुराम ने किनारे लगाया
  • थरूर की तरह अश्वनी भी लौटेंगे
  • कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती
  • क्वारी नदी के पानी पर डाका
  • टेम्स बच सकती है तो गंगा क्यों नहीं
  • कैसे चलेगा मोदी का टोटका
  • कर्नाटक के नतीजे सभी के लिए चेतावनी
  • अजूबा है नदियों का ड्रेनेज सिस्टम
  • हिल गई है कांग्रेस
  • नंदा देवी के दावे बड़े हकीकत और
  • Post your comments
    Copyright @ 2008-09 All Right Reserved By Janadesh
    Designed and Maintened by eMag Technologies Pvt. Ltd.